राजेश कुमार सिद्धार्थ (राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान कांग्रेस) के नेतृत्व में अंबेडकर माह के अंतर्गत आज 18वें दिन विभिन्न ग्रामों में व्यापक जनसंपर्क एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में प्रातः 10:00 बजे ग्राम सहजनपुर में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा गौतम बुद्ध को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इसके उपरांत ग्राम रमनगरा में भीमराव अंबेडकर, गौतम बुद्ध एवं संत रविदास की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का क्रम आगे बढ़ाते हुए ग्राम अलाइपुरवा में भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद ग्राम टडवा रामपुर में भीमराव अंबेडकर एवं संत रविदास को नमन करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सभी स्थलों पर उपस्थित बहुजन समाज के लोगों को संबोधित करते हुए राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि यह अभियान केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता, आत्मसम्मान और एकजुटता का संदेश देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को अपने महापुरुषों के विचारों को अपनाकर आगे बढ़ना होगा।
उन्होंने 29 अप्रैल को आयोजित होने वाले भव्य “प्रकाश महोत्सव” की जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन बहुजन समाज के महापुरुषों के सम्मान में 27 लाख मोमबत्तियां जलाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के तहत प्रातः 10:00 बजे ग्राम पंचपीर (मास्टरबाग) में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया जाएगा, जिसके बाद मास्टरबाग, सिधौली, भांडिया होते हुए पुनः मास्टरबाग में विशाल जनसभा का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन में देश और प्रदेश से हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाएं तथा प्रत्येक व्यक्ति कम से कम पांच मोमबत्तियों का सहयोग अवश्य करें, ताकि यह आयोजन सामाजिक एकता और सम्मान का प्रतीक बन सके।
इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह त्यागी, जिला अध्यक्ष अनुज कुमार गौतम, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रचारक प्रदीप बौद्ध, आदित्य कुमार गौतम, आयुष कुमार गौतम, आर.के. आजाद, पंडित श्रीकिशन पासी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह आंदोलन समाज को जागरूक करने और महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
सभा के दौरान उपस्थित जनसमूह ने “राजेश कुमार सिद्धार्थ तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” के नारों के साथ समर्थन व्यक्त किया।
अंत में राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि यह आंदोलन भीमराव अंबेडकर एवं गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर बहुजन समाज को जागृत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि 25,000 मोमबत्तियां जलाकर भी स्थानीय स्तर पर प्रकाश महोत्सव मनाया जाएगा, जिससे समाज में एकता, जागरूकता और सम्मान का संदेश फैलाया जा सके।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

