अर्जुन रौतेला आगरा। सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल में प्रतिवर्ष की भांति आगामी 19 अप्रैल, रविवार को सूरसदन प्रेक्षाग्रह आगरा में मनाया जाएगा दसवां वार्षिकोत्सव, जिसमें सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर मुंबई से अक्षय पाल ( इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3) फाइनलिस्ट रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फतेहाबाद विधायक भगवान सिंह कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की उपाध्यक्ष अनीता कुशवाहा एवं पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति रहेंगे।
कार्यक्रम संयोजिका कैलाश सिसोदिया ने बताया कि विद्यालय में इस तरह के रंगारंग कार्यक्रम करने से बच्चों में अन्य गतिविधियों में रुचि बढ़ती है।
स्कूल प्रबंधक मानवेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि विद्यालय अपना दसवां वार्षिकोत्सव मनाने जा रहा है जिसमें विद्यालय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा और 10वीं 12वीं के बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा।
स्कूल के प्राचार्य रवि नारियल ने बताया कि इस तरीके की गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और नृत्य के प्रति रुचि बढ़ती है।
स्कूल कोऑर्डिनेटर ईला सिसोदिया ने बताया कि बच्चे वार्षिकोत्सव के लिए पिछले एक महीने से अभ्यास कर रहे हैं।
