पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में चलाये जा रहे ऑपरेशन दहन अभियान के तहत जनपद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थानों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 52(2) के अंतर्गत पंजीकृत कुल 35 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विनष्टीकरण कराया गया। उक्त कार्यवाही के तहत थाना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित मैसर्स आर०एस० बी०एम० डब्ल्यू० सर्विसेज सतहरिया, जौनपुर के इन्सिनरेटर के माध्यम से जब्त मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया।
विनष्ट मादक पदार्थों का विवरण निम्नवत है—
गांजा – 362 किलोग्राम 91 ग्राम
नशीला पाउडर – 1 किलोग्राम 661 ग्राम
जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
