सीतापुर/ बिसवां थाना मानपुर इलाके के ग्राम बखरिया में तेज रोडवेज बस के टक्कर से स्कूल जा रहे मासूम महताब उम्र 14 वर्ष पुत्र मोo जमीर की मौके पर मौत हो गई परिवार को जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बताते चले थाना मानपुर इलाके में मृतक महताब अपने घर साइकिल से 7:30 बजे पढ़ने स्वामी विवेकानंद स्कूल मानपुर निकला ही था कि अचानक बहराइच से सीतापुर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने महताब को टक्कर मार कर फरार हो जाती है और मौके पर महताब की मौके पर मौत हो गई तभी मौके पर दो साथी बच्चे महताब के घर इस घटना की खबर की जानकारी देते ही घर में मातम का माहौल बन जाता है महताब के घर के लोग घटना स्थल पहुंचने के पहले महताब की मौत हो जाती घटना स्थल पर कोहराम मच जाता है इस घटना की जानकारी घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने थाना मानपुर को दी सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस प्रशासन रोडवेज को पकड़ लेते हैं लेकिन रोडवेज चालक मौके से फरार हो जाता है रोडवेज मानपुर थाने के पास पुलिस अपने कब्जे में लेती है और घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है थाना मानपुर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया पीएम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी तब तक के लिए रोडवेज को कब्जे में लेकर के अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
