श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
दिनाँक 20.04.2026 को जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के आदेश अनुसार मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत जनपद पीलीभीत के विकास खण्ड़ बरखेड़ा के ग्राम ज्योरह कल्याण पुर में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के प्रतिनिधि की अध्यक्षता में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिला कल्याण विभाग से अभिषेक शुक्ला द्वारा समिति के सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया गया एवं बताया गया कि समिति के माध्यम से जनपद के जरूरतमंद बच्चों को योजनाओं से अवगत कराना एवं लाभान्वित किये जाने का कार्य करना है इसी क्रम में विभागीय योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ0प्र0 कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी गई साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन संजय सिंह द्वारा 1098,1090,112,181, 102, एवम् 1076 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । साथ ही उपस्थित अध्यक्ष प्रतिनिधि को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताये गए महिला कल्याण विभाग से अभिषेक शुक्ला और संजय सिंह एवं विद्यालय से समस्त शिक्षक और सहायिका उपस्थित रहे।
