श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
व्यापार मंडल तिराहा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 01 वांछित शातिर लुटेरा (₹50,000/- का इनामिया) के घायल होने के सम्बन्ध में।
विवरण- सादर अवगत कराना है कि दिनांक 09.03.2026 को समय करीब 11:00 बजे थाना जहानाबाद क्षेत्रान्तर्गत एक सेवानिवृत्त अध्यापक के साथ चार अज्ञात अभियुक्तों द्वारा कार संख्या UP-32-FQ-0503 (हुंडई) में बैठाकर उनसे ₹23,000/- की लूट कर, उन्हें रास्ते में उतारकर फरार हो जाने की घटना कारित की गई थी। तत्समय वादी/पीड़ित श्री श्याम बिहारी लाल पुत्र स्व0 राम प्रसाद निवासी ग्राम कनाकोर, थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत द्वारा दी गई सूचना पर दिनांक 09.03.2026 को मु0अ0सं0 82/26 धारा 309(4) बीएनएस बनाम 04 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त प्रकरण में दिनांक 20.03.2026 को अभियुक्तगण— 1. धर्मेन्द्र पुत्र रामभरोसा निवासी ग्राम अहरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर 2. मेईनुद्दीन पुत्र मकसूद निवासी ग्राम अहरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
आज दिनांक 18.04.2026 को समय करीब 21:45 बजे मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे का वांछित अभियुक्त सहादत पुत्र इश्तियाक निवासी अहरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर (₹50,000/- का इनामिया) पीलीभीत आया हुआ है तथा बरेली की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से व्यापार मंडल तिराहा एवं सियावाली पट्टी रेलवे क्रॉसिंग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर मुड़कर भागने लगा।
संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर स्वयं को घिरता देख उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त सहादत अली पुत्र इश्तियाक अली, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी उपरोक्त के बाएं पैर में (घुटने के नीचे) गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को उपचार हेतु सीएचसी जहानाबाद भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है।
अवैध शस्त्र बरामदगी के संबंध में पृथक से अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त सहादत अली
1-अ0सं0-82/26 धारा-309(4), 317 (2) बीएनएस थाना जहानाबाद पीलीभीत।
2-अ0सं0-139/26 धारा- 109(1) बीएनएस 3/25, 3/27 आयुध अधिनियम थाना जहानाबाद पीलीभीत।
