अर्जुन रौतेला आगरा। आज जनपद आगरा में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष गीता सिंह राठौड़ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संघ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय, आगरा में सिटी मजिस्ट्रेट वेद चौहान को जनगणना 2026 में शिक्षकों की ड्यूटी से संबंधित समस्याओं के समाधान तथा अत्यधिक धूप /गर्मी एवं निर्धारित विद्यालय समय अवधि से अधिक संचालित समय को दृष्टिगत रखते हुए परिषदीय विद्यालयों के समय में संशोधन किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन की महामंत्री अनीता चाहर, संगीता शर्मा, प्रतिभा यादव, प्रमिला कुमारी, हेमलता आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
