शमशाबाद। भक्ति और श्रद्धा के संगम के बीच, स्थानीय खोर नगरी शमशाबाद बिसराते बाबा भूतेश्वर नाथ महादेव भोलेनाथ मंदिर परिसर में नव निर्मित मंदिर में देवी-देवताओं की नई मूर्तियों की स्थापना ,मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा,का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर समूचा नगर भक्तिमय हो गया।
"नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा "
मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर में एक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा बाबा विश्वेश्वर नाथ महादेव भूतनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार और थाना चौराहे जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरी।
यात्रा का समापन पुनः मंदिर परिसर में पहुँचकर हुआ।
इन देवी-देवताओं की हुई स्थापना
शास्त्रोंक्त विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में निम्नलिखित मूर्तियों को स्थापित किया गया
माता अन्नपूर्णा देवी
पंचमुखी हनुमान जी
देवी-देवता ।
"भक्तों ने बिछाए पलक-पावड़े"
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था। पूरी यात्रा के दौरान भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। जयकारों की गूँज से वातावरण गुंजायमान रहा।
विद्वत पूजन से पूर्ण हुआ अनुष्ठान।
यात्रा के मंदिर परिसर में पहुँचने के बाद, मंदिर समिति के सदस्यों और भारी संख्या में उपस्थित भक्तों की मौजूदगी में विशेष पूजा-अर्चना की गई। अंत में पूर्ण विधि-विधान के साथ मूर्तियों को उनके नियत स्थान पर प्रतिष्ठित किया गया ।
समिति द्वारा भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।

