अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा में आज अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, यमुना ब्रिज, आगरा में भगवान परशुराम के जन्म उत्सव को मनाया गया। जिसमें परशुराम इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता राम दत्त शर्मा ने परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन, दीप प्रज्ज्वलनल किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र को समझाया तथा दुष्टों का विनाशक बताया भगवान परशुराम का इतिहास आगरा से संबंधित बताया। बच्चों को बताया कि यहीं पर रेणुका धाम था, जहां पर परशुराम की माता पूजा अर्चना करती थी। रुनकता गांव का नाम भी इनकी कथाओं से संबंधित है।
परशुराम ने अपने पिता के साथ कैलाश पर्वत से शिवलिंग लाकर कैलाश मंदिर की स्थापना की। छोटे-छोटे पौराणिक प्रसंग सुनाकर परशुराम की गौ भक्ति तथा और पितृभक्ति को बताया।
बच्चों को अपने महापुरुषों पर गर्व हो इसलिए विद्यालय में प्रत्येक महापुरुष की जयंती अथवा उनसे संबंधित कार्यक्रम मनाए जाते हैं जिससे ज्ञान के साथ-साथ छात्र आदर्श बनते हैं।
