मिर्जापुर। एनबीसी बेयरिंग (सी.के. बिरला ग्रुप) द्वारा मिर्जापुर के दुकानदारों को बेयरिंग एवं लुब्रिकेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कंपनी की ओर से 16 अप्रैल 2026 को होटल कृष्णा पैलेस में रिटेलर मीट का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में कंपनी के सीनियर अधिकारी दीपेश पाण्डेय ने रिटेलर्स को बेयरिंग और लुब्रिकेंट के सही उपयोग, लगाने के तरीके और रख-रखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न कंपनियों में बेयरिंग के उपयोग और उसकी उपयोगिता पर भी चर्चा की।
मीट के दौरान रिटेलर्स ने भी बेयरिंग और लुब्रिकेंट से जुड़े सवाल पूछे, जिनका कंपनी के अधिकारियों ने समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में स्टॉकिस्ट एस. ट्रेडर्स (राजेश कुमार मौर्य) एवं दीपेश पाण्डेय द्वारा उपस्थित रिटेलर्स का आभार व्यक्त किया गया।
बताया गया कि एनबीसी बेयरिंग देश की अग्रणी कंपनियों में शामिल है और इसे वर्ष 2010 एवं 2015 में ग्रैंड डिजाइन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

