(सीतापुर) तहसील महोली
परिसर में सोमवार को जन सुनवाई आयोजित किया गया। जन सुनवाई में आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला को अवगत कराया जिस पर उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला ने मौजूद अधिकारियों से त्वरित निस्तारित किए जाने के लिए निर्देशित किया। तहसील महोली की उप जिलाधिकारी शिखा शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र की जनता हमारे लिए देवतुल्य है। संबंधित अधिकारी कर्मचारी जन सुनवाई में आई शिकायतों का समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिससे फरियादियों को बार-बार थानो व तहसील के चक्कर न लगाने पड़े। वहीं पर तहसीलदार ने कहा कि जन सुनवाई में आई शिकायतों का संबंधित अधिकारी गंभीरता से लेकर एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कर अवगत कराए, इसमें की गई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जन सुनवाई में तहसील महोली में कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 1 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
संबंधित शेष 12 शिकायतें अधिकारियों को सीघ्र निस्तारण के लिए सौंप दी गई है। इस पुलिसकर्मी लेखपाल कानूनगो समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
