बांदा — जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में सक्रिय Banda Police को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने महज 06 घंटे के भीतर मकान में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।घटना दिनांक 18 अप्रैल 2026 की देर रात्रि की है, जब थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज निवासी व्यंकटेश करण मेहता ने सेठ जी का बाड़ा स्थित अपने पुराने मकान में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियोग पंजीकृत कर एक विशेष टीम का गठन किया।
पुलिस टीम ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को खूंटी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर पुलिस ने चोरी की गई करीब 03 कुंतल वजनी लोहे की पुरानी तिजोरी भी बरामद कर ली।बरामदगी: लगभग 03 कुंतल वजनी लोहे की तिजोरी गिरफ्तार अभियुक्त:
लल्लू पुत्र रामकेश, निवासी अलीगंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0- 189/26, धारा 305/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, बांदा गिरफ्तारी करने वाली टीम:उ0नि0 अरविंद कुमार मौर्य (चौकी प्रभारी, अलीगंज)कां0 अखिलेश कुमार
कां0 धीरेन्द्र कुमार इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल पुलिस की सक्रियता को दर्शाया, बल्कि आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत किया है।
