बांदा, 19 अप्रैल — आज प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक नवाब टैंक परिसर में स्वच्छता को समर्पित एक विशेष महा अभियान चलाया गया। यह अभियान “Clean Banda” टीम, Institute for Water and Climate Initiative तथा नगर पालिका बांदा के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।अभियान में Clean Banda टीम के सदस्य यश त्रिवेदी, ओम राजपूत, दीपक शर्मा एवं प्रिंस राजपूत ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं संस्था की सीईओ प्रशंसा गुप्ता भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका बांदा के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु, एबीवीपी छात्र नेता दिव्यांशु मिश्रा, बुंदेलखंड न्यूज़ के संपादक श्याम निगम, कुलदीप शुक्ला (समाजसेवी एवं सफाई योद्धा), अभिषेक खरे (डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, स्वच्छ भारत मिशन), भाजपा नेता मछंदर सिंह, सत्येंद्र राजपूत (मंडल अध्यक्ष महुआ, भाजपा युवा मोर्चा), सोनल ठाकुर, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अनिकेत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
इसके अतिरिक्त ब्रह्मानंद स्कूल के शिक्षकगण, “The Moon Institute” के गुरु सर एवं उनके छात्र-छात्राओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नवाब टैंक की सफाई करते हुए स्वच्छता के महत्व को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया।अभियान के माध्यम से “Clean Banda” टीम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि — “यह शहर हमारा है, तो इसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।”
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने आसपास की गली, मोहल्ले, तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लें।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की इस मुहिम को आगे बढ़ाने और “Clean Banda” अभियान में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

