नालंदा, बिहार सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के अंतर्गत संचालित सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई चंद्रिका पावर प्राइवेट लिमिटेड, नालंदा ने गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीन प्रतिष्ठित ISO प्रमाणपत्र हासिल किए हैं।
कंपनी को ISO 9001(गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली), ISO 14001 (पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण प्रबंधन प्रणाली) तथा ISO 45001 (स्वास्थ्य एवं मानव सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली) प्रमाणपत्र प्रदान किए गए हैं। यह उपलब्धि कंपनी के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। यह सफलता प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हासिल हुई। ऑडिट एवं सर्टिफिकेशन प्रक्रिया की संपूर्ण जिम्मेदारी ग्रुप सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने संभाली, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। ऑडिट टीम ने कंपनी के उत्पादन, कार्यप्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा मानकों एवं पर्यावरणीय व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया, जिसमें चंद्रिका पावर प्राइवेट लिमिटेड के उत्पाद एवं प्रबंधन प्रणाली अंतरराष्ट्रीय मानकों पर पूरी तरह खरी उतरी।
इस अवसर पर यूनिट हेड अनुपम मिश्र ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। वहीं कॉर्पोरेट एचआर सुश्री मनी गुप्ता ने सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित रूप से तैयार कर इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रमाणपत्र केवल सम्मान नहीं, बल्कि कंपनी की गुणवत्ता, सुरक्षा और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस उपलब्धि से सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने एक बार फिर उद्योग जगत में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है।

