आपको बताते चले कि थानाध्यक्ष सोनहा मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.4.2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम असनहरा स्थित आम के बाग में सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 09 अभियुक्तों को समय करीब 16.45 बजे गिरफ्तार किया गया । इनके कब्जे से कुल 45,580/-नगद , 52 तास के पते , 08 मोबाइल फोन व 13 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0- 80/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया एवं वाहनों को एमवी एक्ट में सीज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को विवरण-
1. अब्दुल कयूम पुत्र हमीदुल्लाह निवासी पेलानी थाना सोनहा जनपद बस्ती।
2. महेंद्र प्रसाद पुत्र शत्रुघ्न दुबे निवासी सिसवा बुजुर्ग थाना सोनहा जनपद बस्ती।
3. वीरेंद्र कुमार पुत्र राम जी निवासी वनटीकरा थाना सोनहा जनपद बस्ती।
4. सत्य प्रकाश पुत्र बसंतलाल निवासी असनहरा थाना सोनहा जनपद बस्ती।
5. विकास यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी मंडप थाना सोनहा जनपद बस्ती।
6. अंगद चौहान पुत्र रामनरेश चौहान निवासी आमा थाना सोनहा जनपद बस्ती।
7. श्यामलाल पुत्र झिनकान अग्रहरी निवासी भानपुर थाना सोनहा बस्ती।
8. विकास अग्रहरि पुत्र पवन कुमार निवासी असनहरा थाना सोनहा बस्ती।
9. राजू गुप्ता पुत्र स्नेही निवासी वरडाड़ थाना सोनहा जनपद बस्ती।
बरामदगी का विवरण-
1.माल फड़ से 45,580/- नगद।
2.मोटरसाइकिल 13 अदद, ताश के 52 पते, फड़ प्लास्टिक बोरी, 08 मोबाइल फ़ोन ।
