गोरखपुर बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी दो बड़े कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई।
22 अप्रैल बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में महिलाओं का मातृ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।
23 अप्रैल मुख्यमंत्री एकला बंधे फोर लेन और इको पार्क का उद्घाटन करेंगे।
डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने दी जानकारी
मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मातृ सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला मोर्चा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, फोर लेन और इको पार्क उद्घाटन कार्यक्रम के लिए मंडल स्तर तक पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं।
बैठक में महानगर व जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
