गोरखपुर
पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन वरिष्ठ नागरिकों का दो दिवसीय टूर्नामेंट का समापन आज रेल विहार फेज 3 के ग्राउंड पर अत्यंत हीं शानदार तरीके से हुआ। जाफरा बाजार एवं रेल विहार फेज 3 के टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। दोनो टीमों के कप्तान श्री अरूण कुमार सरखेल एवं श्री एस पी सिंह ने विशिष्ट अतिथि से ट्राफी लिया।इस टूर्नामेंट में राप्ती नगर, जाफरा बाजार,रेल विहार फेज 3, बिछिया, बक्शीपुर एवं जटेपुर की टीमों ने भाग लिया। विजेता के अलावा अन्य चार टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार का वितरण विशिष्ट अतिथि श्री पी एस पाण्डेय द्वारा किया गया। श्री पाण्डेय ने कहा कि 60 से 80 वर्ष तक के खिलाड़ियों को खेलते हुए एक सुखद अनुभव है। प्रमुख अतिथि श्री अमीय रमण अध्यक्ष पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन एवं कार्यकारी अध्यक्ष भारत पेंशनर्स समाज ने कहा कि यह प्रयास एक मील का पत्थर साबित होगा। एसोसिएशन के महामंत्री श्री मुन्नी लाल गुप्ता ने कहा कि देश भर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह अनुकरणीय होगा। इस अवसर पर केन्द्रीय समिति के श्री अशोक कुमार सिंह एवं राप्ती नगर के शाखा मंत्री श्री एम एम तिवारी ने जीतने एवं हारने वाले सभी टीमों को बधाई दी। यह टूर्नामेंट जीत और हार से बहुत ऊपर था जिसमें प्रतिभागिता ज्यादा महत्वपूर्ण है। अंत में श्री डी एम त्रिपाठी ने सारे खिलाड़ियों, संयोजक मंडल एवं दर्शकों को धन्यवाद दिया। जल्द हीं फिर मिलेंगे, इस भावना के साथ सारे खिलाड़ियों ने एक दूसरे से विदा लिया।
