श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
दिनाँक 20.04.2026 को जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के आदेश अनुसार मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत जनपद पीलीभीत के विकास खण्ड़ ललौरीखेड़ा के ग्राम पौटा कलां में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चाइल्ड हेल्पलाइन से पर्यवेक्षक राहुल मौर्य द्वारा समिति के सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया गया एवं बताया गया कि समिति के माध्यम से जनपद के जरूरतमंद बच्चों को योजनाओं से अवगत कराना एवं एवं लाभान्वित किये जाने का कार्य करना है, इसी क्रम में विभागीय योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ0प्र0 कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी गई साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथ ही उपस्थित सदस्यों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताये गए । कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान स्कूल के प्रधानाचार्य, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं महिला कल्याण विभाग से आउटरीच कार्यकर्ता रुबीना उपस्थित रहे।
