पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी म0नि0 डॉ0 शालिनी सिंह*के नेतृत्व में *महिला थाना टीम म0का0 सुमन यादव के द्वारा भ्रमणशील रहते हुए थाना महिला थाना जनपद बस्ती क्षेत्र के अंतर्गत रोडवेज,मुरलीजोत, मालवीय तिराहा व अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग किया गया साथ ही बाजार आने जाने वाली महिलाओं एवम बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) फेज़-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई तथा शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर जैसे- 1090, 181,112,1076,1098,108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में बताते हुए इनसे बचने और सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे मे बताते हुए जागरूक कर हेल्पलाइन नंबर तथा इसके साथ ही देश के तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे मे जानकारी दी गई व सीयूजी नंबर पर संपर्क करने हेतु बताया गया साथ ही अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 50 व्यक्तियों से पूछताछ की गई 02 माफ़िनमा भरवया गया व शेष अन्य व्यक्तियों को सख्त हिदायत देकर मौके पर छोड़ दिया गया! !
