खजनी गोरखपुर पूर्वांचल में पहला चारों वेद विद्यालय का भू छतमि पूजन हुआ, जो महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान चिंतामण, जवासिया,उज्जैन मध्य प्रदेश 456006 के द्वारा संचालित हैं। महर्षि सावर्ण्य वेद विद्यापीठ के पूर्व छात्र यहाँ से उत्तीर्ण होकर श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में वास्तुशास्त्र, ज्योतिष की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जो वेद विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
खजनी गोरखपुर खजनी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत साख डांड़ पांडे में आज प्रातः 6बजे विधी विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पुजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ विगत नव वर्षों से विद्यालय सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। सोमवार को विद्यालय के स्थाई भवन के लिए विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थाई भवन हेतु भुमि पूजन कर भवन का आधारशिला रखा गया आधारशिला रखते समय विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण देवमय हो गया विद्यालय के प्रबंधक पंडित अजय पांडे सपत्तनी द्वारा पूजन कर आधारशिला रखा गया उक्त शुभ बेला मे क्षेत्र के विद्वानों शिक्षकों गणमान्य नागरिकों एवं विद्यालय परिवार के अध्यक्ष पंडित विजय पांडे सचिव पंडित श्री अजय पांडे कोषाध्यक्ष रिंकू पांडे कार्यकारणी सदस्य राघवेंद्र कुमार पांडे आमोद मद्धेशिया, जितेन्द्र तिवारी (ईफको आल इंडिया ऑफिसर यूनियन चेयरमैन) पूर्व, कुसुम तिवारी,यम पी शर्मा, गीता शर्मा सहित वेद विद्यालय के सभी छात्र एवं विद्यालय परिवार के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आए हुए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष को उपस्थित लोगों ने बधाई दिया।
