जौनपुर जनपद के बन्धवा बाजार में जन प्रयास सेवा समिति के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विशिष्ट अतिथि धम्म प्रियंकर जी, कृपा शंकर सरोज और डालमिया सलाहकार समिति के सचिव बृजपाल ने संयुक्त रूप से कहा कि बाबा साहेब का संविधान देश की एकता और समानता की गारंटी है।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय गायक राधे श्याम पाल बन्दा बैरागी ने अपनी मधुर आवाज में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन संघर्षों पर आधारित गीतों से समां बांध दिया। बाबासाहेब डॉ भीम राव जैसा दुनिया में कोई इन्सान नहीं होगा कोई मां का लाल ऐसा महान नहीं होगा डॉ. विकास पाल, उमाशंकर पाल (क्लब 3000) और आशाराम पाल ने शिक्षा और समाज को संगठित करने पर जोर दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा— "बाबा साहेब ने हमें कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि अधिकारों का वह ब्रह्मास्त्र दिया है जिससे अंतिम पंक्ति का व्यक्ति भी राजा बन सकता है। यदि हम उनके शिक्षित बनो के मंत्र को भूल गए, तो हमारी आने वाली पीढ़ियां गुलामी की ओर लौट जाएंगी। आज संकल्प लें कि हम केवल जयंतियां नहीं मनाएंगे, बल्कि बाबा साहेब के न्यायपूर्ण विचारों को हर घर तक पहुँचाएंगे।" डॉक्टर विकास पाल, सरस्वती पाल अध्यक्ष महिला शसक्ती करण के इस ओजस्वी संबोधन से तालियों की गड़गड़ाहट रही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जन प्रयास सेवा समिति के अध्यक्ष बसंत लाल जैसवारा ,यज्ञनारायण गुप्ता, गुलाबचंद गुप्ता, सत्य प्रकाश गुड्डू जी ने किया।
उक्त अवसर पर लोकनाथ विन्द , मृत्युंजय विन्द सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
