वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध कि रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के दिशा – निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में थाना कोतवाली केराकत पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट मु0नं0 42/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 वारण्टी अभियुक्त 1. सुशील गिरी उर्फ गोलू पुत्र राजेश गिरी निवासी भैरौभानपुर थाना केराकत जौनपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 सच्चिदानंद कुमार गुप्ता थाना केराकत जौनपुर।
2.हे0का0 संजय यादव प्रथम थाना केराकत जौनपुर।
3.का0 राहुल कन्नौजिया थाना केराकत जौनपुर।
