बांदा,जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले की पहली बरसी पर बुधवार शाम शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अलीगंज स्थित काली देवी मंदिर के पास कांग्रेस कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला महासचिव शौएब रिजवी, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल, सभासद इरफान खान, सेवालाल वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए ऐसे बलिदानों को हमेशा याद रखा जाएगा।
