गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नगर निगम गोरखपुर के कार्मिक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर उनके कार्यों की सराहना की।
ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह लंबे समय से नगर निगम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्वच्छता अभियान, जल निकासी, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आपदा प्रबंधन में उनके द्वारा किए गए कार्यों को प्रशासन ने सराहनीय बताया। कोरोना काल में भी उन्होंने फ्रंटलाइन पर रहकर जिम्मेदारी निभाई थी। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव को देखते हुए शासन स्तर से उनका नाम सम्मान के लिए चयनित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जैसे कर्मयोगी ही शासन की योजनाओं को जमीन पर उतारते हैं। ऐसे कार्मिकों से अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि ज्ञानेंद्र आगे भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे।
ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को सम्मान मिलने पर नगर निगम परिवार में हर्ष का माहौल है। नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। साथियों का कहना है कि ज्ञानेंद्र हमेशा समय से पहले ड्यूटी पर पहुंचते हैं और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हैं।
इस सम्मान से नगर निगम के अन्य कर्मचारियों का भी मनोबल बढ़ा है।
