नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष (कांग्रेस,समाजवादी) की ओछी राजनीति व मानसिकता के खिलाफ भाजयुमो के नेतृत्व में नगर पालिका मंझनपुर के ओसा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर विपक्ष का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के बीच राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने बताया कि विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को सदन में गिराकर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है।कांग्रेस और सपा जैसे दल परिवारवाद की राजनीति में विश्वास रखते हैं और वर्षों तक महिलाओं के हक को ठगने का काम किया है,अब गांव से लेकर शहर तक की महिलाएं जागरूक हैं और अपने हक के लिए संगठित हैं।इसी क्रम में जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी ने कहा कि भाजपा सरकार जहां महिलाओं को नीति-निर्धारण में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें राष्ट्र-निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ रही है,वहीं कांग्रेस,समाजवादी पार्टी और उनके सहयोगी दल इसे जाति और धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं। व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू कनौजिया ने कहा कि नारी सशक्तिकरण देश की प्रगति का आधार हैं और केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कांग्रेस द्वारा इस महत्वपूर्ण बिल का विरोध करना महिलाओं की भावनाओं और उनकी आकांक्षाओं को आहत करने जैसा है। ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताया व पुतल दहन कर विरोध प्रदर्शन किया इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता पासी,जिला मंत्री फूलमति सरोज,प्रीति कौशल,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवप्रताप मौर्य,जिला महामंत्री युवा मोर्चा नीरज मोदनवाल,हर्ष केसरवानी सहित सम्मानित विद्यालय की छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रहीं

