आगरा विद्युत वितरण खंड एत्मादपुर के अंतर्गत बुधवार को विद्युत विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।विद्युत उपकेंद्र कुरगवां के अवर अभियंता (जेई) श्री हरवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने ग्राम कुरगवां और नगला महासिंह में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टेक्नीशियन अवधेश कुमार और लाइन स्टाफ ने उन स्मार्ट मीटरों की जांच की, जो ऑनलाइन अस्थाई रूप से विच्छेदित (डिस्कनेक्ट) कर दिए गए थे।
जांच के दौरान 6 उपभोक्ताओं को अवैध रूप से कटिया डालकर या अन्य माध्यमों से बिजली का उपयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जेई हरवीर सिंह ने बताया कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ थाना एंटी पावर थेफ्ट (कमला नगर, आगरा) में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है और विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।अवर अभियंता ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा, "उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर का बैलेंस हमेशा पॉजिटिव रखें। यदि बैलेंस नेगेटिव होने पर सप्लाई कट जाती है, तो उसे तत्काल रिचार्ज करें। अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इसके जिम्मेदार उपभोक्ता स्वयं होंगे।अवर अभियंता हरवीर सिंह, टेक्नीशियन अवधेश कुमार एवं उपकेंद्र का समस्त लाइन स्टाफ।
