बांदा।क्षेत्र महुआ के प्राथमिक विद्यालय नंदवारा में आज World Earth Day के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों ने पृथ्वी एवं पर्यावरण को संरक्षित करने की शपथ ली।कार्यक्रम में शिक्षामित्र अनंतराम लोधी ने बच्चों को जल संरक्षण का महत्व समझाते हुए कहा कि जितनी आवश्यकता हो उतना ही पानी उपयोग करना चाहिए और इसकी बर्बादी से बचना चाहिए। उन्होंने “जल है तो कल है” का संदेश भी दिया।सहायक अध्यापक मोहम्मद वसीम ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने पर जोर दिया। वहीं रामनारायण ने बच्चों को बिजली की बचत के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि कक्षा से बाहर निकलते समय लाइट और पंखे बंद करना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका सुधा सिंह राजपूत ने सभी को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
