बाँदा।महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर सियासी तापमान तेज हो गया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी दलों के विरोध के खिलाफ बाँदा में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav और कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के नेतृत्व में पं. जे.एन. कॉलेज से एक विशाल जुलूस निकाला गया। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अगुवाई में निकला यह जुलूस नारेबाजी करता हुआ महाराणा प्रताप चौक पहुँचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने विपक्षी नेताओं के पुतले जलाए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि सपा, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर अपनी “महिला विरोधी मानसिकता” उजागर की है। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं इन दलों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जवाब देंगी।भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने बिल के विरोध को “निंदनीय” बताते हुए कहा कि देश की महिलाएं इसे कभी माफ नहीं करेंगी। वहीं जिला महामंत्री ममता मिश्रा ने विपक्षी गठबंधन पर महिलाओं के सशक्तिकरण को रोकने का आरोप लगाया।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मालती बासू, विनोद जैन, प्रभा गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, मंजू देवी, निर्मला गौतम, रूपा चौहान, जागृति वर्मा सहित अन्य शामिल थे।
