जयंती पर मूर्ति का हुआ अनावरण
सहजनवा,गोरखपुर* ब्लॉक पाली के ग्राम पंचायत घुरियापार में ग्राम प्रधान श्रवण कुमार ने बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की है। मूर्ति स्थापना से गांव में बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा और जागरूकता बढ़ी है। ग्रामीणों ने प्रधान के इस कदम की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। 14 अप्रैल को विधायक ने किया अनावरण बाबा साहेब की जयंती, 14 अप्रैल को सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, पूर्व मंत्री जीएम सिंह और अश्वनी त्रिपाठी ने मूर्ति का अनावरण कर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो’
मौके पर लोगों ने कहा कि बाबासाहेब समाज सुधारक थे, जिन्होंने संविधान देकर हर वर्ग को नई दिशा दी। उनके शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो के नारे से आज देश आगे बढ़ रहा है। विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा, जो शेरनी का दूध पिएगा वही दहाड़ेगा। शिक्षा ही सबसे बड़ी ताकत है, और यह अधिकार हमें बाबासाहेब ने दिया है।इस अवसर पर मनोज सिंह, अमरेंद्र कुमार गौतम, रविंद्र कुमार राही, राजकुमार गौतम, राधेश्याम, राम बुज, शिव प्रसाद, राम प्रसाद, यतेंद्र कुमार, मोहन कुमार, नागेंद्र, यशवंत, संतोष, सचिन कुमार, भजूराम, सुभाष सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
