अर्जुन रौतेला आगरा। नवागंतुक जिलाधिकारी मनीष बंसल ने आज कार्यभार संभालते ही साईं की तकिया स्थित, जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तथा ओपीडी, ब्लड टैस्ट लैब, इमरजेंसी वार्ड, सर्जरी वार्ड, पीडियाट्रिक -महिला, बच्चों के वार्ड, हड्डी रोग विभाग, एंटी रेबीज, डायलिसिस भवन सहित संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में जिलाधिकारी को मौके पर ओपीडी संचालन में अव्यवस्था, अफ़रातफ़री, बेतरतीब मरीज व तीमारदारों की लाइन देख जिलाधिकारी ने सीएमएस, अस्पताल मैनेजर को मौके पर जवाब तलब किया जिसमें बताया गया कि अमरनाथ यात्रियों की वजह से भीड़ है जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर कड़ी आपत्ति जताई और ओपीडी में पर्ची सिस्टम, व जरूरी व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दवाओं की उपलब्धता, एंटी रेबीज वैक्सीन आदि की भी जानकारी ली तथा दवाइयों, वैक्सीन आदि की सुचारू आपूर्ति हेतु ससमय डिमांड भेजने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी को मौके पर निरीक्षण में बिना एप्रन के डॉक्टर, वार्ड बॉय मिले, बैठने हेतु लगी कुर्सियों पर मरीज सोते हुए मिले, बहुमंजिला अस्पताल में विभिन्न वार्ड, विभाग कहां है, अलग अलग बनी लैब का रास्ता, किस ओपीडी में कौन डॉक्टर है आदि विषयक सूचना का अभाव मिला, अस्पताल में डॉक्टरों की पुरानी सूची लगी मिली, डस्टबिन की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर अस्पताल मैनेजर को कुप्रबंधन पर कड़ी फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी ने अस्पताल के एंट्री गेट पर किस फ्लोर पर किस कक्ष में ओपीडी, डॉक्टर का नाम, विभिन्न विभाग व वार्ड, टैस्ट लैब आदि की जानकारी विषयक बोर्ड व साइनेज लगाने हर वार्ड के बाहर डस्टबिन रखने, संपूर्ण परिसर की उच्च स्तरीय सफाई सुनिश्चित कराने, मरीज और तीमारदारों हेतु सभी तलों पर पेयजल सुविधा, वाटर कूलर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के कड़े निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने दिए निर्देशों की अनुपालन रिपोर्ट देने को संबंधित को निर्देशित किया गया उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में पूरे जनपद से मरीज व उनके तीमारदार आते हैं उन्होंने "तत्काल सुधार के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को देखने आता रहूंगा व्यवस्थाओं में सुधार अपेक्षित हैं।
निरीक्षण में जिलाधिकारी ने ओपीडी व विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से दवाई की उपलब्धता, बाहर से दवाई खरीद, खाना, डॉक्टरों व नर्स द्वारा चिकित्सा एवं देखभाल के बारे में जानकारी ली जिसमें बताया गया कि समय से डॉक्टर व नर्स द्वारा उपचार किया जा रहा है, खाना भी समय से मिल रहा है तथा अस्पताल से दवाएं भी प्रदान की जाती हैं।
निरीक्षण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. सुनीता राठौर, अस्पताल मैनेजर मोहित भारती, सहित जिला अस्पताल के डॉक्टर मौजूद रहे।
