लखनऊ। थाना सआदतगंज क्षेत्र स्थित रज्जबगंज रामनगर के मदरसा जामिया हजरात आमना लिल बनात से एक 8 वर्षीय छात्रा संदिग्ध,परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों और मदरसा प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और बच्ची की तलाश की जा रही है।जानकारी के अनुसार, दरक्सा परवीन (08 वर्ष) पुत्री मो. इमराज, निवासी वार्ड नंबर 06, सिरसवा सिसवा, खगड़िया, बिहार, मदरसा जामिया हजरात आमना लिल बनात, रज्जबगंज रामनगर थाना सआदतगंज में पढ़ती थी। बताया गया कि 20 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 7 बजे से 7:30 बजे के बीच वह मदरसे से बिना बताए कहीं चली गई।घटना की जानकारी मिलते ही सआदतगंज पुलिस हुई सक्रिय । पुलिस द्वारा बच्ची की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।पुलिस और परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल निम्न नंबरों पर संपर्क करें—
परिजन: 9102579228
मदरसा,संचालक:9839952543,चौकी प्रभारी अम्बरगंज:8954334461,थाना प्रभारी सआदतगंज: 9454403870
पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि समय रहते सूचना मिलने पर बच्ची को सकुशल बरामद करने में मदद मिलेगी।

