01-सक्षिप्त विवरण-
दिनांक 19.04.2026 को वादी श्री ब्रजेश कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम-जयकरनपुर पोस्ट बहरौली थाना कुर्सी जिला बाराबंकी की लिखित तहरीर के आधार पर विपक्षी विजय कुमार (बहनोई) द्वारा वादी की बहन अनीता को दहेज के लिए प्रताडित करना व दहेज ना देने पर जान से मार देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 243/2026 धारा 85,80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम विजय कुमार पुत्र अज्ञात निवासी -ग्राम –सहेलिया बिदियापुर थाना सतरिक,जिला बाराबंकी पंजीकृत किया गया।
विवेचना के क्रम में दिनांक 20.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्त की तलाश में अलकनंदा चौकी क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुयी कि आप लोग जिसकी तलाश कर रहे है वह बसेरा कालोनी के पास आया है तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बसेरा कालोनी पर दबिश देते हुये अभियुक्त विजय प्रकाश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 बाबू लाल विश्वकर्मा निवासी बी-2, जी-2, बसेरा कालोनी (गोमती इंकलेव के पीछे) थाना सुशांत गोल्फ सिटी ,लखनऊ मूल निवासी ग्राम सहेलिया थाना सतरिक जनपद बाराबंकी उम्र करीब 32 वर्ष को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन व अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही से अभियुक्त विजय प्रकाश विश्वकर्मा उपरोक्त को उसके जुर्म धारा 85/80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
02-गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—
1.विजय प्रकाश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 बाबू लाल विश्वकर्मा निवासी बी-2, जी-2, बसेरा कालोनी (गोमती इंकलेव के पीछे ) थाना सु0गो0सि0 लखनऊ मूल निवासी ग्राम सहेलिया थाना सतरिक जनपद बाराबंकी उम्र करीब 32 वर्ष (व्यवसाय-राजमिस्त्री)
03-पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 243/2026 धारा 85,80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ
04- अभियुक्त विजय प्रकाश विश्वकर्मा उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 243/2026 धारा 85,80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ
05- पूछतांछ विवरण-
अभियुक्त उपरोक्त से कडाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरा पत्नी से आये दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था। दिनांक 16.04.2026 की रात्रि को भी मेरे द्वारा उससे लड़ाई झगड़ा किया गया था, जिससे परेशान होकर उसके द्वारा फांसी लगा ली गयी।
06-गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम,जोन दक्षिणी कमिश्नरेट, लखनऊ
