प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयक पास नहीं होने के लिए कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों को ज़िम्मेदार ठहराया था.
क़रीब 30 मिनट के इस संबोधन में पीएम मोदी ने कई बार कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके समेत तमाम विपक्षी दलों का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा था, "कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों की स्वार्थी राजनीति का नुक़सान देश की नारी शक्ति को उठाना पड़ा है."
लेकिन कांग्रेस पार्टी और टीएमसी ने पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन की आलोचना की। इस पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष मनीष जैन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि
राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयक पास नहीं होने के लिए कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों को ज़िम्मेदार ठहराया था।और आगामी चुनाव में इसका परिणाम हर के रूप में देखने को मिलेगा। जिसको लेकर नई समाज में आक्रोश व्याप्त है संगठन से हमें जब संदेश मिलेगा तो हम लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे जिसमें महिला सभा की कार्यकर्ताओं इसका जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करेंगी राहुल गांधीऔर अखिलेश यादव ऐसे नेताओं का पुतला फुंकने का कार्य किया जाएगा।
