थाना सहजनवा क्षेत्र के ग्राम सभा भीटी रावत, टोला भरपूरवा निवासी राम नगीना यादव के पुत्र के शुभ तिलकोत्सव कार्यक्रम में पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत शामिल हुए।
इस मांगलिक अवसर पर उनके साथ गिरीश यादव सहित समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय शिक्षक भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक ने वर-वधू पक्ष को आशीर्वाद देते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। पूर्व विधायक यशपाल रावत ने कहा कि सामाजिक आयोजनों से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है।
राम नगीना यादव के परिवार ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया और आभार जताया।
