आगरा। अभिषेक बघेल एवं अमर अवस्थी ने वर्ल्ड मास्टर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 कीप फ़िन स्विमिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर आगरा सहित पूरे देश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता विगत 17 अप्रैल से 20 अप्रैल के मध्य थाईलैंड में आयोजित हुई, जहां दुनिया भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
फिन स्विमिंग जैसी चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता में अभिषेक बघेल एवं अमर अवस्थी ने बेहतरीन तकनीक, गति और संतुलन का प्रदर्शन करते हुए यह बड़ी सफलता हासिल की। उनके इस प्रदर्शन ने न सिर्फ खेल जगत बल्कि पूरे आगरा शहर को गौरवान्वित किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर जिला तैराकी संघ, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर केन्द्रीय जयंती आयोजन समिति, राष्ट्रीय होलकर सेना, परिवार, कोच और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें आज उनके निवास सिकंदरपुर, दयालबाग में जाकर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सम्मान करने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश धनगर, हरि सिंह बघेल, राहुल पालीवाल, उमेश शर्मा, राजेश गुप्ता, मनीष सिंह, अशोक धनगर, निहाल सिंह, पूर्व पार्षद संजय सिंह, विजय सिंह, ब्रजेश नारायण आदि ने बधाई दी। तैराकी संघ के निर्णयको रामकृष्ण, चांदनी, मोहम्मद यामीन, कुमकुम गुप्ता, विशाल कुमार आदि ने भी शुभकामनाएं और बधाई दी।
अभिषेक बघेल के पिता मुकेश बघेल ने कहा कि निस्संदेह दोनों विजेताओं की इस सफलता से युवाओं में भी खेलों के प्रति प्रेरणा बढ़ेगी और वे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए आगे आएंगे।
