जनपद चित्रकूट श्री भगवान भजनाश्रम वृंदावन शाखा चित्रकूट ने पाठा के कोल आदिवासियों व जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह खाद्य सामग्री चित्रकूट भजनाश्रम और वृंदावन के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल जी शराफ
के निर्देशानुसार अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर वृंदावन फोगल आश्रम में डेढ़ सौ संतों को खाद्य सामग्री का वितरण स्वयं बिहारी लाल शर्राफ के द्वारा किया गया। वितरण के समय विश्वनाथ जी चौधरी आनंद गाड़ोदिया गोपाल जी अग्रवाल भजन आश्रम के प्रबंधक सीपी दुबे, फोगला आश्रम के प्रबंधक जेपी यादव एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मानिकपुर कोलान घाटी में बसे आदिवासियों के बीच जाकर जरूरतमंद 125 लोगों को चित्रकूट भजनाश्रम के प्रबंधक रामावतार यादव द्वारा 6 कुंतल आटा दाल, एक कुंटल शक्कर एक कुंटल तेल ,नमक सब्जी मसाला, साबुन निरमा तथा हर परिवार के लिए ठंडा पानी के लिए एक एक घड़ा का वितरण किया गया । इस मौके पर केशव प्रसाद यादव पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम आयोग , शंकर प्रसाद यादव सभासद,पूर्व पुलिस निरीक्षक राजेंद्र शर्मा सरैया प्रधान प्रतिनिधि शिवनरेश महेश कोल मैयादीन कुशवाहा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। इस पुनीत कार्य के लिए बिहारी लाल शर्राफ की प्रशंसा किया तथा उनके दीर्घायु की कामना किया है ,आगामी गर्मी में घड़ा वितरण की मांग भी की गई है प्रबंधक राम अवतार यादव को सब लोगों ने बहुत-बहुत आशीर्वाद दिया है। केशव प्रसाद यादव ने कहा कि बिहारी लाल शराब और उनके जीतने सहयोगी हैं उनकी थोड़ी-थोड़ी मदद से चित्रकूट के कोल आदिवासी गरीबों का कल्याण हो रहा है। उनका आर्थिक सहयोग यहां के गरीबों के लिए बहुत बड़ी मददगार साबित हो रही है। उल्लेखनीय है कि बिहारी लाल जी शराफ और उनके सहयोगियों अग्रवाल एडवोकेट एसोसिएट नई दिल्ली द्वारा हर वर्ष अन्नसेवा वस्त्र सेवा कंबल वितरण आदि सामग्री का वितरण करके मानव सेवा की जा रही है ।चित्रकूट में यह पुनीत कार्य पिछले 50 वर्षों से रामावतार यादव जी के माध्यम से पूरे जनपद की गरीब बस्तियों में किया जाता है चित्रकूट के साधु संतों आश्रम धर्मशालाओं में रह रहे गरीब संतों भक्तों को भी अन्न सेवा दी जाती
