अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के खंदौली ब्लॉक में स्थित राजकीय हाई स्कूल सेमरा में आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम हमारी शक्ति हमारा ग्रह विषय पर शिक्षिका सविता गुप्ता ने छात्र-छात्राओं के साथ परिचर्चा कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। छात्राओं द्वारा छोटे-छोटे प्रयासों का संकल्प लिया गया जिससे पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग किया जा सके।
छात्रा आरुषि, अनुष्का, दीक्षा, संगम, नंदिनी, गरिमा, देबू आदि ने पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा सभी को दिलाई।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका आराधना सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं से वृक्षारोपण तथा पॉलिथीन का प्रयोग न करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करने का संदेश दिया गया।
