महराजगंज। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ZFD कार्यक्रम’ के तहत आज थाना कोतवाली क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर ITM चौकी के पास यातायात पुलिस और थाना कोतवाली की ‘क्रिटिकल कॉरिडोर टीम’ ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। इस दौरान अत्याधुनिक स्पीड राडार गन की मदद से वाहनों की गति मापी गई,तेज रफ्तार पर कार्रवाई जांच के दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चल रहे वाहनों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई की गई। दर्जनों वाहन चालकों के चालान काटे गए और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना है। आम जनता से अपील की गई है कि वे गति सीमा का पालन करें और सड़क पर सावधानी बरतें,संदेश साफ है: नियम मानिए, सुरक्षित रहिए।
