- रैली के माध्यम से अभिभावकों को किया गया जागरूक - श्याम सुंदर यादव प्रधान प्रतिनिधि
- प्राथमिक विद्यालय बस्थनवां में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए निकाली गई जागरुकता रैली
परसरामपुर बस्ती- प्राथमिक विद्यालय बस्थनवां में स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान बच्चों ने गांव में घूमकर शिक्षा का संदेश दिया कि हर बच्चा स्कूल जाए और अपना भविष्य उज्ज्वल बनाए क्योंकि शिक्षा के बिना किसी भी छात्र छात्रा का जीवन स्तर ऊंचा नही हो सकता है । न्याय पंचायत स्तरीय जागरूकता अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान रैली राजस्व ग्राम दुलारपुर और बस्थनवां में प्रधान प्रतिनिधि श्याम सुंदर यादव के सहयोग से निकाली गई रैली में प्राथमिक विद्यालय बस्थनवां के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे । रैली के माध्यम से अभिभावकों से अपील किया गया कि अपने बच्चों का नामांकन किसी भी परिषदीय विद्यालय में अवश्य कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है । आज के छात्र छात्रा ही कल के देश के भविष्य है जब तक छात्र-छात्राओं को समय रहते अच्छी शिक्षा नहीं दी जाती है तब तक छात्र छात्राओं का भविष्य नहीं बन सकता है । शिक्षा के बिना मानव पशु के सामान है । प्रत्येक दिन शिक्षा का स्तर बढ़ता ही जा रहा है बढ़ते शिक्षा के स्तर पर छात्र - छात्राओं को अपना स्तर बढ़ाना बहुत ही जरूरी है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है जो कि बहुत ही चिंता का विषय है । प्रदेश सरकार के अथक प्रयास के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में छात्र - छात्रों की संख्या में कमी होती जा रही है । गरीबों का मुख्य कारण शिक्षा का अभाव है । श्याम सुंदर यादव प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास जब होगा जब ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और हम सभी को मिलकर अपने - अपने बच्चों को किसी न किसी स्कूल में अवश्य भेजें ताकि शिक्षा का स्तर ज्यादा से ज्यादा बढ़े और देश का विकास हो ।
