कानपुर (घाटमपुर): घाटमपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढ़ोलामऊ के अंतर्गत आने वाले मजरे ललकीपुरवा के ग्रामीणों के लिए एक अच्छी खबर है। लंबे समय से खराब रास्ते की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को जल्द ही कीचड़ और उबड़-खाबड़ रास्तों से निजात मिलने वाली है। समाचार पत्रों में सुर्खिया बना था गंदगी व कीचड़ युक्त सड़क अधिकारियो ने लिया कीचड़ युक्त सड़क का संज्ञान जल्द मिलेगी राहत घाटमपुर ब्लॉक प्रमुख इंद्रजीत सिंह ने राहुल यादव ने अपने वादे को अमलीजामा पहनाते हुए ललकीपुरवा में 150 मीटर मुख्य मार्ग के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।
कार्ययोजना में शामिल, सर्वे हुआ पूरा गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व घाटमपुर ब्लॉक प्रमुख इंद्रजीत सिंह ने राहुल यादव के साथ ने ललकीपुरवा का दौरा किया था, राहुल यादव के साथ जहाँ ग्रामीणों ने जर्जर रास्ते की समस्या प्रमुखता से उठाई थी। उस दौरान प्रमुख जी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि इस मार्ग का कायाकल्प प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसी क्रम में अब इस मार्ग को आधिकारिक कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है और संबंधित विभाग द्वारा तकनीकी सर्वे भी पूरा कर लिया गया है।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
ब्लॉक मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गढ़ोलामऊ के ललकीपुरवा में लगभग 150 मीटर मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य अत्यंत शीघ्र शुरू होने जा रहा है। मार्ग बनने से न केवल ग्रामीणों के आवागमन में सुगमता होगी, बल्कि बरसात के दिनों में होने वाली जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी वही राहुल यादव ने ब्लॉक प्रमुख का आभार जताया और कहा की विकास की रफ़्तार रुकेगी नहीं गाँव की प्रमुख समस्याये से जल्द ही राहत मिलेगी
