*सहजनवां, गोरखपुर, सहजनवा ग्राम पंचायत कसरवल के प्रधान एवं प्रधान संघ अध्यक्ष बंशीधर यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि 26 मई 2026 को वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन संभावना है कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर न होकर आगे बढ़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के स्थान पर वर्तमान प्रधानों को ही कार्यकाल आगे बढ़ाकर कार्य करने दिया जाए।बंशीधर यादव ने पत्र में लिखा कि पूर्व में प्रशासकीय व्यवस्था अपेक्षाकृत कम प्रभावी व भ्रष्टाचार की शिकायतों से ग्रस्त रही है, जबकि निर्वाचित प्रधान अपने ग्राम के प्रति अधिक जवाबदेह व प्रतिबद्ध रहकर कार्य करते हैं। जनहित एवं विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाना अधिक उचित होगा। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया है कि इस विषय में सकारात्मक निर्णय लेते हुए वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की कृपा की जाए।
पत्र पर ग्राम प्रधान बंशीधर यादव, एवं बंशीधर यादव अध्यक्ष प्रधान संघ सहजनवां सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर व मुहर लगी है। पत्र देने में जितेंद्र कुमार ग्राम प्रधान बनगावां, सुखना देवी ग्राम प्रधान कुआवल कला, जयप्रकाश ग्राम प्रधान मझौरा, उमेश यादव ग्राम प्रधान पिपरा हेमा, आरती ग्राम प्रधान रेवड़ा, विजय कुमार ग्राम प्रधान खीरी डाड़, मिथिलेश गुप्ता ग्राम प्रधान रघुनाथपुर, संजय शर्मा ग्राम प्रधान जोगिया कोल, रामगोपाल ग्राम प्रधान दारघाट प्रधान संघ महामंत्री गुड्डू उपाध्याय प्रधान प्रतिनिधि जगदीशपुर इत्यादि प्रधानों का हुजूम ब्लॉक परिसर में उपस्थित था।
