अर्जुन रौतेला। जनपद आगरा में अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन का शानदार उदाहरण पेश करते हुए दसवीं की छात्रा अनु पुत्री ईश्वरी प्रसाद निवासी नंदनी विहार, नन्दलालपुर, हाथरस रोड आगरा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अनु रौतेला की इस उपलब्धि पर उनके चाचा भगवान सिंह ने कहा कि इससे न केवल परिवार, विद्यालय बल्कि समाज का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।

