बाँदा — सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर का परिषदीय परीक्षा परिणाम इस वर्ष उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत घोषित किया गया, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए।विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता एवं परीक्षा प्रभारी श्री नारायण तिवारी ने संयुक्त रूप से परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि जनपद की टॉप-10 सूची में कुल 3 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया।इंटरमीडिएट वर्ग में:
प्रतिभा अग्निहोत्री — 89.20% (जिले में 7वां स्थान)
यशोवर्धन तिवारी — (जिले में 9वां स्थान)हाईस्कूल वर्ग में:
अर्पित गुप्ता — 94.33% (जिले में 6वां स्थान)शिवांश यादव — 92.8%कृष्ण सेन — 87%
विद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंह परिहार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा मिष्ठान वितरण कर खुशी साझा की गई।विद्यालय के समस्त आचार्यों एवं प्रवक्ताओं ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।
