आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत के गांव में दबंगों द्वारा एक महिला के घर में जबरन घुसकर सामान बाहर फेंकने और गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला बबीता देवी, पत्नी पप्पू सिंह ने थाना अध्यक्ष के नाम प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने घर के एक हिस्से में रहती है। आरोप है कि होडिल सिंह, नरोत्तम सिंह, उनकी पत्नी और बेटे कोमल सिंह ने मिलकर महिला के कमरे का ताला तोड़ दिया और उसमें रखा सारा सामान बाहर फेंक दिया। महिला का कहना है कि आरोपी अब उसके कमरे में जबरन भूसा भर रहे हैं।बबीता देवी ने अपने प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि उनके कमरे में रखे बक्से से चांदी की पायल और बच्चों के चांदी के कड़ुवे (खड़ुआ) भी गायब हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि इन लोगों ने ही उनके गहने चोरी किए हैं।पीड़ित महिला के अनुसार, दो दिन पहले भी इन लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। आज फिर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे डरकर वह भाग निकलीं और पुलिस चौकी पहुंचकर आपबीती सुनाई।
महिला ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।
