श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
दिनांक 22-04-2026 को नगर पालिका सभागार में विशेष बोर्ड बैठक नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में आहूत की गयी। जिसमें बिंदु संख्या-1- सत्र 2025-26 के आय-व्यय पर विचार, सदन में लेखा प्रभारी दिनेश भारती द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल आय ₹285137213 व व्यय अंकन में ₹171853317 खर्च हुआ है। इस प्रकार कुल ₹113283896 का लाभ हुआ है तथा बिंदु संख्या -2 वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट स्वीकृति पर विचार। जिसमें सदन के समक्ष प्रस्तुत किया, आय पक्ष में ₹582100000 व व्यय पक्ष में ₹545700000 इस तरह अंकन ₹36400000 लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया तथा सीवर सेक्शन मशीन द्वारा टैंक साफ कराये जाने का शुल्क ₹2000 किया गया, जिसे सदन में उपस्थित समस्त सदस्य गणों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्तावों व वित्तीय वर्ष 2026-27 बजट को स्वीकृत किया गया।
इस अवसर पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, अधिशासी अधिकारी एज़ाज़ अहमद, सभासद उर्मिला देवी, उदित सिंह, राजो देवी, दिनेश कुमार, विनीता यादव, मो.शरीफ, सौरभ सक्सेना, शाहजहाँ बेगम, राजेश कुमार, सूबेजहाँ बेगम, गौरव जायसवाल, नेहा, नुसरत परवीन, रोहित मिश्रा, नादिर रज़ा, सुशील गुप्ता, शराफत अली, अनुज गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, प्रदीप सिंह मुखिया, गुंजन सक्सेना, उपेंद्र भारती उपस्थित रहे।
