इस दौरान किसानों को कुल लाखों रुपये की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकती नजर आई। लाभार्थियों में प्रमुख रूप से राम रतन (₹68,115), रामलाल (₹71,450), गंगा देवी (₹38,906), राम श्री (₹1,31,621), बाबूराम (₹33,348), लालाराम (₹55,691), गुरप्रीत सिंह (₹60,114), राजपाल सिंह संधू (₹44,525), राधेश्याम (₹71,599) और कढ़ेर (₹42,182) शामिल रहे।
कार्यक्रम में बताया गया कि यह क्षतिपूर्ति राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा भेजी गई है, जिससे पारदर्शिता और त्वरित सहायता सुनिश्चित हुई है।
इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी डी.डी. एग्रीकल्चर राम मिलन सिंह परिहार, जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल, उपसम्भागीय अधिकारी कौशल किशोर तथा बीमा कंपनी के जिला समन्वयक महेन्द्र भारती भी उपस्थित रहे।
अब संदेश साफ है कि सरकार की योजनाएं अब सीधे किसानों तक पहुंच रही हैं, जिससे खेती को मजबूती और किसानों को सुरक्षा मिल रही है।
