बरेली से संवाददाता शिव हरी शर्मा की खास खबर।
फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों पर जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक 315 बर देसी तमंचा तथा दो जीवित कारतूस के अलावा भारी मात्रा में चोरी किया गया समान बरामद किया है।
आपको बताते चलें कि गत माह प्राथमिक विद्यालय दलपतपुर में चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर भोजनालय कक्षा में रखा कुकिंग गैस सिलेंडर ब अन्य खाने-पीने का सामान चुरा कर ले गए थे। इस चोरी की रिपोर्ट अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 221/26धारा305बी एन एस के तहत थाना भोजीपुरा में दर्ज कराई गई थी। भोजीपुरा पुलिस के मुताबिक उक्त दोनों अज्ञात चोरी किया माल को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हेंपुलिस ने मुखविर की सूचना पर घेरा बन्दी करपकड़ने का प्रयास किया था।
