लखनऊ। थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में युवक सचिन यादव की हत्या के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सचिन की हत्या उसके जीजा और साले ने मिलकर की थी। दोनों आरोपी युवक की हरकतों से लंबे समय से परेशान थे।
पुलिस के अनुसार, सचिन यादव साले की दुकान से जबरन मुफ्त में सामान ले जाता था और धमकाकर रुपये भी वसूलता था। इन हरकतों से परेशान होकर साले ने पूरी बात अपने जीजा को बताई, जिसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।
बताया गया कि 3 मई को आरोपियों ने सचिन को पार्टी के बहाने सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में बुलाया। वहां शराब और मुर्गा पार्टी के दौरान सचिन को जमकर शराब पिलाई गई। अधिक नशे की हालत में होने पर आरोपियों ने उसी के तमंचे से उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी,इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनन्द के मार्गदर्शन और एसीपी रिषभ यादव के निर्देशन में थाना सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय एवं उनकी पुलिस टीम ने किया,पुलिस ने आरोपियों को,गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है

