बांदा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत जनपद बांदा में एनडीपीएस एक्ट के अभियोगों से संबंधित भारी मात्रा में बरामद मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया गया।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में दिनांक 08 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर की उपस्थिति में विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 36 अभियोगों से संबंधित 60.19 किलोग्राम मादक पदार्थों को इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भट्ठी) के माध्यम से जलाकर नष्ट किया गया।नष्ट किए गए मादक पदार्थों में — • 53.9 किलोग्राम सूखा गांजा• 40 ग्राम स्मैक
* 6.25 किलोग्राम नशीला पाउडर एवं गोलियां शामिल रहीं।इन अभियोगों में थाना कोतवाली देहात के 10, तिंदवारी के 4, चिल्ला के 1, बबेरू के 9, बिसंडा के 5 तथा कमासिन के 7 मामलों का माल नष्ट किया गया।“ऑपरेशन दहन” के माध्यम से पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया जा रहा है।
