राजेश कुमार पत्रकार अब तक न्याय कौशाम्बी
कौशाम्बी में नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त और जबरन शादी कराने का वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कोखराज पुलिस ने दो महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किशोरी को 70 हजार में बेचकर जबरन शादी कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के अनुसार, 25 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की तहरीर थाना कोखराज में दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 22 अप्रैल 2026 को किशोरी को कासगंज से सकुशल बरामद कर लिया।
मेडिकल परीक्षण और बयान के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। बाद में आरोपियों ने उसे 70 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद उसकी जबरन शादी करा दी गई। विरोध करने पर उसके साथ दुष्कर्म, मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।गिरफ्तार आरोपी सुमित कुमार,अनुराधा,मंजू,शाहरुख हुसैन,अंशु जाटव सभी आरोपी कासगंज, हाथरस, एटा और मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं।बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन और 13,150 रुपये नकद बरामद किए हैं
